फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भ्रष्टाचार की सड़कें: कहीं धंसी तो कहीं गड्ढे में समाया रास्ता, खुदाई में पानी की लाइनें टूटीं; देखें तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2026 11:13 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 11:13 AM IST
सार

आगरा के सेक्टर-3 और मोती कटरा में सड़क धंसने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। मरम्मत और जांच के दौरान पानी की पाइपलाइन टूटने से कई इलाकों में जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। सेक्टर-3 में करीब 25 साल पुरानी सीवर लाइन बदलने का काम शुरू हुआ है, जबकि मोती कटरा में चार दिन से लोग पानी और आवागमन की समस्या झेल रहे हैं।

विज्ञापन
Agra Roads Collapse, Deep Potholes Emerge; Water Pipelines Break During Repair Work
भ्रष्टाचार की सड़कें - फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर में सड़कों के धंसने और गड्ढे होने का सिलसिला जारी है। अब आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 में ग्वाल पैलेस के सामने और मोती कटरा में पुलिस चौकी के आगे सड़क धंस जाने से गहरे गड्ढे हो गए। दोनों ही जगह सड़क धंसने की जांच और मरम्मत के लिए की गई खुदाई में पानी की पाइप लाइनें भी टूट गईं, जिससे जलापूर्ति ठप हो गई।
Agra Roads Collapse, Deep Potholes Emerge; Water Pipelines Break During Repair Work
भ्रष्टाचार की सड़कें - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी के पार्षद संजू सिकरवार ने बताया कि सेक्टर-4 पुलिस चौकी के सामने दो माह पहले ही सीवर लाइन लीकेज होने से 100 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया था, जिसमें ईंटों से भरा ट्रैक्टर समा गया था। इससे 500 मीटर दूर अब ग्वाल पैलेस के सामने सीवर लाइन लीक हो गई है। इस सड़क की पूरी सीवर लाइन बदलने की जरूरत है।

 
Agra Roads Collapse, Deep Potholes Emerge; Water Pipelines Break During Repair Work
भ्रष्टाचार की सड़कें - फोटो : अमर उजाला
करीब 25 साल पुरानी सीवर लाइन के पाइप गले हुए निकल रहे हैं, जबकि मैनहोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। उनकी शिकायत पर मरम्मत कर रही कंपनी वीए टेक वबाग के परियोजना प्रबंधक तनवीर शर्मा ने बताया कि मरम्मत शुरू कर दी गई है। करीब पांच दिन में लाइन बदलने के साथ सीवर मैनहोल भी बदलेंगे। पानी की टूटी लाइन रात में जुड़वा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Roads Collapse, Deep Potholes Emerge; Water Pipelines Break During Repair Work
भ्रष्टाचार की सड़कें - फोटो : अमर उजाला
मोती कटरा में जलापूर्ति ठप, आवागमन बंद
इसी तरह मोती कटरा में भी सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। इसमें गंदा पानी भरा हुआ है। क्षेत्रीय लोगों का आवागमन बंद है। एसएन मेडिकल कॉलेज रोड पर मोती कटरा की गली में हुए इस गड्ढे की जांच के लिए वबाग की टीम पहुंची तो पता चला यहां टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भूमिगत खुदाई की थी, जिसमें नाली से हुए रिसाव के कारण पानी पहुंचता गया और अब बारिश के बाद बड़ा गड्ढा हो गया है।
 
विज्ञापन
Agra Roads Collapse, Deep Potholes Emerge; Water Pipelines Break During Repair Work
भ्रष्टाचार की सड़कें - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय पार्षद मुन्ना सिंह के मुताबिक मोती कटरा में चार दिन से लोग परेशान हैं। जब से सड़क धंसी है, तभी से पानी की लाइन टूटी है, जिसे अब तक नहीं जोड़ा गया। लोग पानी के लिए परेशान हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed