{"_id":"6a819d861bd42ab08108e035","slug":"argument-between-co-amit-pathak-and-mla-anil-parashar-over-taking-out-vehicle-during-hariyali-teej-in-vrindava-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वृंदावन में भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था संभाले रहे सीओ से विधायक की बहस, गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वृंदावन में भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था संभाले रहे सीओ से विधायक की बहस, गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद
Sun, 16 Aug 2026 05:01 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:01 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में हरियाली तीज पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे सीओ से विधायक की बहस हो गई। बताया गया कि विवाद गाड़ी निकालने को लेकर हुआ। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विधायक और पुलिस अफसर में हुई बहस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाली तीज पर वृंदावन में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में हाथरस के क्षेत्राधिकारी अमित पाठक और अलीगढ़ के कोल विधानसभा से भाजपा विधायक अनिल पाराशर के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
वायरल वीडियो में विधायक सीओ अमित पाठक से नाराजगी जाहिर करते हुए वर्दी और जनप्रतिनिधि के सम्मान की बात कहते नजर आ रहे हैं। विधायक ने सीओ से कहा कि "वर्दी का सम्मान कीजिए'। इस दौरान उन्होंने सीओ से अभद्रता भी की। दूसरे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हरियाली तीज के दौरान वृंदावन में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था के तहत कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की थी। इसी दौरान विधायक की गाड़ी निकालने को लेकर पुलिस अधिकारियों से विवाद हो गया। विधायक के साथ आए कार्यकर्ताओं की भी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई। वीडियो में विधायक सीओ पर नाराजगी जताते हुए कई बातें कहते नजर आ रहे हैं।