Rakshabandhan With PM Modi: वृंदावनवास कर रहीं विधवा माताएं पीएम मोदी को बांधेंगी राखियां, बनाईं 1100 खास राखी
ये माताएं विभिन्न राज्यों से आकर वृंदावन में निवास कर रहीं हैं। उन्होंने परंपरागत रूढ़ियों को पीछे छोड़कर उत्साह और आत्मसम्मान के साथ रक्षाबंधन मनाया। सुलभ इंटरनेशनल के तत्वावधान में प्राचीन श्रीराधागोपीनाथ मंदिर में यह आयोजन हुआ। ये माताएं प्रधानमंत्री को भाई के रूप में अपना स्नेह और आशीर्वाद देंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में रह रहीं विधवा माताएं इस रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद की बनाई विशेष राखियां बांधेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री की तस्वीर वाली 1100 से अधिक राखियां तैयार की हैं। पांच विधवा माताएं ये राखियां और मिठाइयां लेकर दिल्ली जाएंगी।
दरअसल, ये माताएं विभिन्न राज्यों से आकर वृंदावन में निवास कर रहीं हैं। उन्होंने परंपरागत रूढ़ियों को पीछे छोड़कर उत्साह और आत्मसम्मान के साथ रक्षाबंधन मनाया। सुलभ इंटरनेशनल के तत्वावधान में प्राचीन श्रीराधागोपीनाथ मंदिर में यह आयोजन हुआ। ये माताएं प्रधानमंत्री को भाई के रूप में अपना स्नेह और आशीर्वाद देंगी।
सुलभ इंटरनेशनल की कार्यकारी संयोजिका नित्या पाठक ने बताया कि विधवा माताओं ने अपने हाथों से ये रंगीन राखियां बनाई हैं। यह आयोजन सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक के मानवता के प्रति संकल्प का प्रतीक है।
सम्मान और अपनापन का अभियान
डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक ने इन माताओं को त्योहार की खुशी के साथ सम्मान, स्नेह और अपनापन देने का अभियान शुरू किया। वर्ष 2012 से सुलभ इंटरनेशनल वृंदावन की विधवा माताओं के साथ जुड़ा हुआ है। होली, दिवाली और रक्षाबंधन जैसे सभी त्योहार वर्षों से इनके साथ मनाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य इन माताओं के जीवन में सम्मान और आत्मविश्वास बनाए रखना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.