फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth jumps into Yamuna in Baldev in Mathura following dispute with his wife

Mathura: पत्नी से विवाद पर यमुना में कूदा युवक, तलाश में जुटी तीन टीमें; नदी का तेज बहाव बना चुनाैती

Sun, 16 Aug 2026 10:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 16 Aug 2026 10:07 PM IST
सार

गांव वालों ने बताया शनिवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद अजीत गांव से कंजौली घाट की तरफ चला गया। कुछ लोगों ने उसे रोकने व समझाने का प्रयास किया, वह पकड़ से छूटकर पुल से यमुना में कूद गया। 

विज्ञापन
Youth jumps into Yamuna in Baldev in Mathura following dispute with his wife
यमुना में युवक की तलाश करतीं टीमें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव कासिमपुर अजीत सिंह (22) पुत्र ठकुरी सिंह ने पत्नी से हुए विवाद के बाद शनिवार देर रात कंजौली घाट यमुना पुल से उफनती यमुना में कूद गया। घटना के करीब 12 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस, पीएसी व एसडीआरएफ की तीन टीमें नावों की मदद से उसकी तलाश में जुटी हैं, यमुना के तेज बहाव में खोज अभियान में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया अजीत की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व आगरा क्षेत्र की युवती से हुई थी। पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में रह रही है। अजीत पत्नी को वापस लाने के लिए काफी समय से प्रयासरत था। गांव वालों ने बताया शनिवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद अजीत गांव से कंजौली घाट की तरफ चला गया। कुछ लोगों ने उसे रोकने व समझाने का प्रयास किया, वह पकड़ से छूटकर पुल से यमुना में कूद गया। 
विज्ञापन


अजीत सिंह जयपुर के किसी होटल में नौकरी करता था। घटना की जानकारी मिलने पर थाना बलदेव पुलिस मौके पर पहुंची। स्टीमर व नावों की मदद से गोताखोर यमुना में उसकी तलाश कर रहे हैं। तहसील प्रशासन की टीम भी राहत व खोज अभियान में मौजूद है। थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने बताया अजीत सिंह का पत्नी से विवाद होने पर वह शनिवार देर रात यमुना में कूद गया। यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है, तेज बहाव से खोज अभियान में परेशानी हो रही है। पीएसी व एसडीआरएफ की तीन टीमें तीन नावों से खोजबीन में जुटी हैं। युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed