सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two motorcycles had 35 and 24 pending challans motorcycles seized

कानून को सीधी चुनौती: दो बाइक पर 1.69 लाख रुपये के 59 चालान, सभी 90 दिन से अधिक पुराने; अब हुई ये कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 11 Apr 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

एक बाइक पर 35 बार नियम तोड़ने पर चालक पर 99 हजार रुपये का चालान और 24 बार नियम तोड़ने पर 70 हजार रुपये का चालान लंबित पाया गया और सभी चालान 90 दिनों से अधिक पुराने हैं।

Two motorcycles had 35 and 24 pending challans motorcycles seized
ट्रैफिक पुलिस ने दोनों बाइकों को किया जब्त - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

दो मोटरसाइकिल चालकों पर द्वारा 35 और 24 बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुए चालान का जुर्माना न भरने पर पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। शनिवार को आर्टिमिस अंबेडकर चौक पर नियुक्त जोनल अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक हरदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान यातायात पुलिस की तरफ से मोटरसाइकिल की जांच की तो पता चला कि एक चालक ने 35 बार और दूसरे चालक ने 24 बार यातायात नियमों की अवहेलना की हुई थी। 

Trending Videos

सभी चालान 90 से अधिक दिन पुराने
इसमें बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना, बिना प्रदूषण, गलत दिशा में वाहन चलाने के साथ अन्य चालान थे। 35 बार नियम तोड़ने पर चालक पर 99 हजार रुपये का चालान और 24 बार नियम तोड़ने पर 70 हजार रुपये का चालान लंबित पाया गया और सभी चालान 90 दिनों से अधिक पुराने थे। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने बताया कि 90 दिनों से अधिक लंबित चालानों के भुगतान न किया जाना पाए जाने पर वाहनों को जब्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 73.62 लाख रुपये का लगा जुर्माना
यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर चालकों पर 73.62 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से मार्च महीने में 13472 चालकों पर की है। बीते महीने में ही जीएमडीए की तरफ से यातायात पुलिस को क्रेन उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर सख्ती की। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से अन्य चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे जाम की स्थिति बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed