सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Empty Vessels Coming America for best and sweetest oil gas US Prez on Hormuz Amid Talk in Pak updates

Donald Trump: 'ईंधन भरने अमेरिका आ रहे जहाज'; PAK में वार्ता के बीच US के राष्ट्रपति किस बात से उत्साहित हुए?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 11 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल और गैस सप्लाई को लेकर नया बयान दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े खाली तेल टैंकरों के अमेरिका की तरफ आने का दावा किया है। खास बात ये है कि उन्होंने आठ घंटे में दो बार ये दावा किया है। जानिए क्या है पूरा मामला

Trump Empty Vessels Coming America for best and sweetest oil gas US Prez on Hormuz Amid Talk in Pak updates
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान के साथ जंग के बीच ईंधन संकट को लेकर नया बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि होर्मुज में व्यवधान के बीच कई बड़े जहाज तेज और गैस भरवाने के लिए अमेरिका की तरफ आ रहे हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक संदेश में लिखा, दुनिया के सबसे बड़े खाली तेल टैंकर बड़ी संख्या में अमेरिका की तरफ बढ़ रहे हैं। इन टैंकरों पर दुनिया के सबसे बेहतरीन और 'अच्छे' (Sweetest) तेल तथा गैस को लोड किया जाएगा।

Trending Videos


उन्होंने लिखा कि अमेरिका के पास दो सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों की तुलना में अधिक तेल भंडार है। यह तेल उच्च गुणवत्ता वाला भी है। विशालकाय खाली तेल टैंकरों के अमेरिका की तरफ बढ़ने के दावे के समर्थन में उन्होंने भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रुथ सोशल पर एक नक्शा भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके करीब आठ घंटे बाद शनिवार शाम को ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, तेल-गैस भरवाने आ रहे जहाजों में कुछ दुनिया में सबसे बड़े हैं। अमेरिका इन टैंकरों के लिए त्वरित लोडिंग सुविधा प्रदान कर रहा है। उन्होंने होर्मुज में गतिरोध का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका अपने उच्च गुणवत्ता वाले तेल और गैस के साथ तैयार है। ट्रंप ने लिखा, 'हम आपका इंतजार कर रहे हैं। काम बहुत तेज़ी से होगा!'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed