सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Impact of the Strike... Commotion at the Registration Counter

Gurugram News: हड़ताल का असर...पंजीकरण काउंटर पर हुआ हंगामा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Impact of the Strike... Commotion at the Registration Counter
विज्ञापन
धूप में घंटों इंतजार के बाद मिला इलाज, प्रशासन मौन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में शनिवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कार्ड बनवाने को लेकर कई मरीजों के बीच बहस की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। हालात संभालने के लिए मौके पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं थे, जिसके कारण अव्यवस्था और बढ़ गई। विशेष रूप से गर्भवतियों को पंजीकरण कराने में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में बढ़ती भीड़ का मुख्य कारण पिछले दो दिन से यूपीएचसी में चल रही हड़ताल को बताया जा रहा है।
धूप में खड़े होने को मजबूर मरीज
नागरिक अस्पताल के निरोगी काउंटर पर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटा शेड होने के कारण लाइन शेड के बाहर तक निकल गई थी। घंटों धूप में खड़े रहने के बाद वह कार्ड बनवा पाए। इससे मरीजों में नाराजगी देखी गई। अस्पताल में अधिक भीड़ रहने के कारण मरीजों वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अप्रैल तक बंद रहेगी त्वचा ओपीडी
नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग विभाग की ओपीडी 14 अप्रैल तक बंद रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में ओपीडी के बाहर सूचना जारी कर दी है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे इधर-उधर भटकने से बचें। अस्थायी बंद के दौरान गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अन्य अस्पताल में ही वैकल्पिक सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
---
भीड़ देखकर वापस जा रहा हूं

सुबह से लाइन में लगा हूं, डेढ़ घंटे के बाद नंबर आया। हाथ में चोट है और अपनी बारी के लिए भी इंतजार करना पड़ा। इलाज के लिए पूरा दिन निकालकर आना पड़ता है, जिससे समय अधिक बर्बाद होता है। -संदीप, मरीज


लाइन में काफी देर से खड़ा था, काम छोड़कर आया था लेकिन भीड़ देखकर अब वापस जा रहा हूं, सोमवार को जल्दी आऊंगा फिर कोशिश करूंगा। -परमिंदर, मरीज

---
व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पंजीकरण काउंटर को दुरुस्त करने पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे मरीजों को तेज और बेहतर सेवा मिल सके तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। - डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article