सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The government should fulfill the pending demands of pensioners in a timely manner.

Gurugram News: समय रहते पेंशनरों की लंबित पड़ी मांगों को पूरा करे सरकार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
The government should fulfill the pending demands of pensioners in a timely manner.
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन महरौली रोड स्थित बिजली निगम के विश्राम गृह में शनिवार को पूर्व असिस्टेंट इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इसमें एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। संस्था के वीबी चौधरी, अनिल कुमार जैन, संजीव चोपड़ा, चौधरी दलजीत सिंह, रतिराम, पंडित जीवन लाल शर्मा, राजन शर्मा, बाबूलाल शर्मा ने कहा कि सरकार पेंशनरों की लंबित पड़ी विभिन्न मांगो पर कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। तीन साल से कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है लेकिन अभी तक यह योजना क्रियान्वित नहीं हुई है। पेंशनरों को एलटीसी, मेडिकल बिल एवं नेशनल इंक्रीमेंट, कॉम्यूटेशन पेंशन, पेंशनर सेवा केंद्र आदि के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि पेंशनरों की सभी लंबित मांगों की तरफ ध्यान देकर उन्हें पूरी करें। बैठक में प्रीत सिंह कटारिया, एमएल यादव, राजन शर्मा, सत्य प्रकाश, मेहर चंद शर्मा, जीवन लाल शर्मा, हरि सिंह, अरविंद कुमार, राज सिंह, राकेश कुमार, नेतराम, ताराचंद, सुंदर दास, चांदराम, महेंद्र प्रताप, रतनलाल, किशोरीलाल, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed