सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   5,000 Streetlights to be Installed Across 21 Wards

Gurugram News: 21 वार्डों में लगेंगी 5 हजार स्ट्रीट लाइटें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
5,000 Streetlights to be Installed Across 21 Wards
विज्ञापन
सोहना। नगरपरिषद सभी 21 वार्डों में करीब पांच हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने जा रही है। इस पर परिषद करीब 1.93 करोड़ रुपये का खर्च करेगी। इस बार उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा जहां पर पहले स्ट्रीट लाइट लगनी रह गई थीं। कोचिंग सेंटर, अस्पताल व मुख्य जगहों पर जाने वाले सभी रास्तों को प्राथमिकता दी जा रही है। काफी समय से परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटों का अभाव है, जिससे वार्डों में रात्रि के समय अंधेरा छाया रहता है। आपराधिक घटनाओं के घटित होने का भय बना रहता है। नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने बताया कि परिषद पांच हजार लाइटें वार्डों में लगाएगी। जल्द ही लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed