सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The condition of drainage and roads within the municipal limits is now set to change.

Gurugram News: निगम क्षेत्र में अब बदल जाएगा ड्रेनेज व सड़कों का हाल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
The condition of drainage and roads within the municipal limits is now set to change.
विज्ञापन
वित्त एवं संविदा समिति ने 45 योजनाओं को दी मंजूरी, सीवर-पानी और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में होगा सुधार
Trending Videos

नंबर गेम- 282 करोड़ किए जाएंगे खर्च


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र में सीवर-पानी और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार आने की उम्मीद है। नगर निगम 282 करोड़ रुपये की 45 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने में जुट गया है। कई जगहों पर मॉडल सड़कों का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को बैठक में मिली मंजूरी के बाद निगम क्षेत्र में ड्रेनेज व सड़कों का हाल बदल जाएगा।
नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित वित्त एवं संविदा समिति (एफएंडसीसी) की बैठक में कई योजनाओं को मंजूरी मिली। इसमें सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, जल आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सीवरेज नेटवर्क विस्तार, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, बाजारों का विकास व पर्यावरण सुधार से जुड़े कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत न्यू गुरुग्राम व ओल्ड गुरुग्राम में सड़कों की मरम्मत, सेक्टर-47, 46, 51 व अन्य क्षेत्रों में रोड इंप्रूवमेंट, गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और नई कॉलोनियों में पानी, सीवर और सड़कों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-31, 45 सहित विभिन्न मार्केट क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण व पार्किंग सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए एंटी-स्मॉग गन मशीनों की खरीद, सेकेंडरी कचरा संग्रहण केंद्रों का उन्नयन व जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि निगम शहर के संतुलित और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के माध्यम से नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाएं नागरिकों की आवश्यकताओं और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर तैयार की गई हैं। सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा।
----


दिल्ली बॉर्डर से गुरुग्राम तक मॉडल रोड बनेगी
गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में मॉडल सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत अलग-अलग वार्ड और कॉलोनियों में निम्न कार्य किए जाएंगे। दिल्ली बॉर्डर से राम चौक पालम विहार तक 9.14 करोड़ रुपये से मॉडल रोड बनाई जाएगी। इससे बिजवासन से गुरुग्राम आना-जान आसान होगा। वहीं, वार्ड-1 के नाथूपुर गांव में 3.76 करोड़ रुपये से मॉडल रोड का निर्माण, पालम विहार सी ब्लॉक में 9.70 करोड़ रुपये से मॉडल रोड, दौलताबाद में दो सड़कों के निर्माण पर 13 करोड़ रुपये, धनकोट में 8 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण, पालम विहार में सड़कों की रीकॉरपेटिंग पर 7.37 करोड़ रुपये, ग्रीनवुड सिटी में सड़कों की रीकॉरपेटिंग पर 3.25 करोड़ रुपये, सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन तक 6 करोड़ रुपये से मॉडल रोड, बलियावास में 3 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण, हांगकांग बाजार तक 7.60 करोड़ रुपये से मॉडल रोड, सुशांत लोक फेज-2 में 5 करोड़ रुपये से मॉडल रोड, वजीराबाद चौक से झील तक 7 करोड़ रुपये से मॉडल रोड, कबूतर चौक से गोल्फ कोर्स रोड तक 9 करोड़ रुपये से मॉडल रोड, आरडी मॉल से टेम्पो स्टैंड (वार्ड-21) तक 7 करोड़ रुपये से मॉडल सड़क निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed