यूपी के हापुड़ स्थित हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित श्मशान में जलती चिता से एक युवक का चिलम भरते हुए वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक के साथ उसके तीन दोस्त भी श्मशान में मौजूद थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी चारों युवक फरार बताया जा रहे हैं।
जलती चिता से आग निकाल भरा हुक्का: दूसरे समुदाय के युवकों ने श्मशान में किया सूखा नशा, वायरल हो रहा Video
संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:00 PM IST
सार
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गांव निवासी मुन्नी देवी (75) का शुक्रवार को निधन हो गया था। जिसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी करने बाद उनके परिजन व ग्रामीण उनकी अर्थी को लेकर श्मशान पहुंचे और उन्हें मुखग्नि देकर घर लौट आए। आरोप है कि गांव के ही चार युवक हुक्का चिलम लेकर श्मशान में पहुंच गए।
विज्ञापन