सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three lines including SI present on negligence and bad behavior in Hapur

हापुड़ में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई: लापरवाही और खराब व्यवहार पर एसआई समेत तीन लाइन हाजिर, मचा हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 11 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों को लापरवाही और खराब व्यवहार के आरोप में लाइन हाजिर किया गया। 

Three lines including SI present on negligence and bad behavior in Hapur
सांकेतिक  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। शनिवार को एसपी ज्ञानेंद्र सिंह की इस कार्रवाई से हड़कम मच गया है। कर्मचारियों में अनुशासन को लेकर गंभीरता बढ़ गई है।

Trending Videos


एसपी ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक चिंकू सैनी, सिपाही अंकित और पंकज पर अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने और आम जनता के साथ उचित व्यवहार न करने के आरोप थे। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से तीनों को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग में अनुशासनहीनता और जनता के प्रति असम्मानजनक व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का मुख्य दायित्व जनता की सेवा और सुरक्षा है, और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। इस कार्रवाई के बाद अन्य पुलिसकर्मियों में भी सतर्कता बढ़ गई है और वे अपने कार्यों के प्रति अधिक जिम्मेदारी दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed