सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fruit prices rise, apples become costlier by Rs 100 per kg

Hapur News: फलों के बढ़े दाम, 100 रुपये किलो महंगा हुआ सेब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fruit prices rise, apples become costlier by Rs 100 per kg
रेलवे रोड स्थित फल की दुकान से विदेशी फल खरीदते युवक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। विदेशों से आने वाले फलों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस कारण लोगों की जेब अधिक ढीली हो रही है। बाजार में सेब, बब्बूगोसा, आलू बुखारा के दाम सवा से डेढ़ गुना तक बढ़े हैं।
Trending Videos

स्थानीय बाजार में इन दिनों विदेशी लाल सेब लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दुकानों पर अमेरिका और चीन से आए सेब की मांग लगातार बढ़ रही है। दुकानदार आदिल ने बताया कि मार्च माह में लोकल सेब की कीमत 150 रुपये किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर 200 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है, जबकि विदेशी सेब की कीमत 300 से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इसकी वजह इन सेबों का चमकदार लाल रंग, बड़ा आकार और बेहतर स्वाद बताया जा रहा है। खासकर, बच्चों और युवाओं में इनकी मांग ज्यादा देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार कीवी के एक पीस की कीमत पहले 35-40 रुपये थी, जो अब 50 रुपये पहुंच चुकी है। आलू बुखारा की कीमत पहले 300-350 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 500 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। अनार की कीमत 150 रुपये प्रति किलोग्राम से 250-300 रुपये प्रति किलोग्राम, बब्बू गोसा के दाम 220 रुपये प्रति किलोग्राम से 350 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए है। वहीं, दाम अधिक होने के बावजूद ग्राहक इन्हें खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं। दुकानदार मो. अकरम ने बताया कि गर्मी के मौसम और त्योहारों के समय विदेशी फलों की बिक्री बढ़ जाती है। वहीं, लोग इन फलों को सेहत के लिहाज से भी बेहतर मानते हैं, जिससे इनकी मांग अधिक बनी हुई है। इसी प्रकार अन्य फलों के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed