सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vrindavan: Compensation of ₹2 lakh for kin of deceased and 50,000 thousand for injured from PM Relief Fund

वृंदावन हादसा: प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा, खोज अभियान जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
सार

हादसे में लापता लोगों की तलाश में अभियान जारी है। पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

Vrindavan: Compensation of ₹2 lakh for kin of deceased and 50,000 thousand for injured from PM Relief Fund
हादसे में लापता लोगों की तलाश में देर रात जारी अभियान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री आपदा कोष से वृंदावन में हुए मोटरबोट हादसे में मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। हादसे में लापता लोगों की तलाश में अभियान जारी है। पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

Trending Videos


देर रात आगरा के डिविजनल कमिश्नर नागेंद्र प्रताप ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और शवों को उनके घरों पर भेजने से पहले उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। घायलों का इलाज वृंदावन में चल रहा है। बताया जा रहा है कि 5 लोग लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हरियाणा और पंजाब से आए तीर्थयात्री यमुना नदी में अचानक आए तूफान के कारण नाव पलटने से डूब गए। 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। 10 शव बरामद हुए हैं, जिनमें 5 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।। NDRF और SDRF सहित पूरा जिला प्रशासन जमीन पर काम कर रहा है।


दिन में हुआ बड़ा हादसा
वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। लुधियाना, हिसार, मुक्तसर, जगरांव से आए 30-32 श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट केसीघाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में छह महिलाओं सहित 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि गोताखोरों ने 15 को बचा लिया, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेना और पीएसी के गोताखोर बचाव अभियान में जुए गए। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को बुलाया गया है। देर रात तक पांच से छह श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था। उनकी तलाश यमुना में की जा रही है।

दुख जताया
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed