सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: फसलों को आग से बचाने के लिए खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों से कनेक्शन काटने के निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ प्रशासन की तरफ से गेहूं की खड़ी फसल को आग से बचाने के लिए बिजली विभाग को खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मरों से कनेक्शन काटने के निर्देश दिये गये हैं। इसमें कहा गया है कि जहां जहां भी किसानों को खेतों में बिजली की जरूरत नहीं है वहां के बिजली के कनेक्शनों को काट दिया जाए।
Trending Videos

एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गेंहू की फसल लगभग पककर तैयार है और अधिकतर क्षेत्र में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही रहता है। क्षेत्र में आग की कोई घटना न हो इसलिए प्रशासन की तरफ से पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं क्षेत्र के गांव के हर नंबरदार और चौकीदार को सूचित कर दिया गया है कि फसल समेटने तक कोई भी व्यक्ति गांव और फसल के आसपास आग न जलाए। अगर कोई आग जलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा से पुलिस थाना खौड़, पुलिस चौकी पलांवाला, पुलिस चौकी ज्यौड़ियां और परगवाल में एक एक दमकल विभाग गाड़ी तैनात करने की मांग भी की है। किसानों ने बताया कि फसल तैयार है इसलिए प्रशासन दमकल विभाग की गाड़ी को तैनात करने में देरी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed