{"_id":"69d96a8833c5df3de50f6c9d","slug":"crackdown-on-lahu-gujjar-network-raids-in-jammu-and-samba-jammu-news-c-10-lko1027-883858-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लाहू गुज्जर नेटवर्क पर प्रहार, जम्मू-सांबा में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लाहू गुज्जर नेटवर्क पर प्रहार, जम्मू-सांबा में छापे
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्कर की निशानदेही पर आधा किलो हेरोइन भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कुख्यात नशा तस्कर लाहू गुज्जर और उसके फैले हुए नेटवर्क पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की कई टीमें जम्मू और सांबा जिलों में उसके अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस कार्रवाई में पुलिस को कुछ हद तक कामयाबी भी हाथ लगी है। पुलिस ने लाहू गुज्जर की निशानदेही पर उसके गुप्त ठिकानों पर छापे मार कर करीब आधा किलो हेरोइन बरामद की है।
सात दिनों की पुलिस रिमांड पर चल रहे लाहू गुज्जर से बिश्नाह पुलिस और विशेष टीम लगातार पूछताछ कर रही है। चार अप्रैल को उसको दबोचा था। पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा पूछताछ में लाहू ने अपने काले कारोबार से जुड़े कई अहम राज उगले रहा हैं। उसने कई ठिकानों का जिक्र भी किया है। इन ठिकानों पर वह नशे की खेप छिपाता था और फिर वहां से अपने सप्लाई करता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐसी पुख्ता आशंका है कि लाहू ने जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए जम्मू और सांबा के विभिन्न इलाकों में नशे की खेप छुपा रखी है। इसी के चलते लगातार इन जगहों को खंगाल जा रहा है। इसके अतिरिक्त इस नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि ये संदिग्ध भी इस तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा हो सकते हैं।
जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पाकिस्तान में नशा तस्करों के साथ उसके संपर्क पता चले है।
Trending Videos