{"_id":"69d96a25700ef7d50000b589","slug":"100-day-special-campaign-against-drugs-begins-today-jammu-news-c-10-lko1027-883850-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशे के खिलाफ 100 दिन का विशेष अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशे के खिलाफ 100 दिन का विशेष अभियान आज से
विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी करेंगे अगुवाई, पदयात्रा में होंगे शामिल, एमए स्टेडियम पूरी तरह सजकर तैयार
बदला रहेगा यातायात, जनअभियान में शहर भर को आमंत्रण, आएं और भागीदार बनें
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत आज आयोजित होने वाली पदयात्रा और 100 दिवसीय अभियान के मेगा लॉन्च को लेकर एमए स्टेडियम पूरी तरह सजकर तैयार है। प्रशासन द्वारा अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्टेडियम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और विभिन्न संगठनों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पदयात्रा के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया जाएगा।
इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए शहर के हर खास-ओ-आम को निमंत्रण भेजा गया है। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि सभी को उपराज्यपाल की ओर से निमंत्रण पत्र आया है। वहीं शहर के एक गणमान्य नागरिक ने बताया कि हम सभी आमंत्रित हैं और सभी को आमंत्रित कर रहे हैं। मंडलायुक्त, एसएसपी, डीसी, नगर आयुक्त, एडीसी समेत सभी अधिकारी पूरे दलबल के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
Trending Videos