सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नशा हॉटस्पॉट बलोल खड्ड में पुलिस की दबिश, सघन तलाशी अभियान चलाया, दो संदिग्ध हिरासत में लिए

विज्ञापन
jammu kashmir news
बाड़ी ब्राह्मणा में बालोल खड्ड में दबिश देती पुलिस। - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। नशे के मददगार और सौदागरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। बाड़ी ब्राह्मणा में नशा के हाॅस्टस्पाॅट बलोल खड्ड में शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने गुज्जर समुदाय के कुल्लों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस अचानक हुई इस कार्रवाई से संदिग्ध भागे खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बलोल खड्ड कुख्यात नशा तस्कर लाहू गुज्जर का गढ़ माना जाता है।
Trending Videos


बलोल खड्ड नशा का बड़ा हास्टस्पाट है। यहां लाहु गुज्जर और उसके भाई फल्ला गुज्जर का बड़ा नेटवर्क है। इस जगह पर पिछले साल दबिश देने पहुंचे पुलिस बल पर तस्करों और असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया था। इसमें एचएचओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे। ऐसे में इस बार पुलिस पूरी तैयारी और दलबल के साथ वहां पहुंची। नायब तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा और एसडीपीओ और एसएचओ बाड़ी ब्राह्मणा के नेतृत्व में टीमें बलोल खड्ड पहुंची। यहां गुज्जर समुदाय के कुल्लों के चारों तरफ घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। बड़ी संख्या में पुलिस बल और घेराबंदी देख लोग भी डर गए। इस दौरान ही कुछ संदिग्ध वहां से भागने लगे। इनमें से दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। उनकी तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। माना जा रहा है दोनों नशा खरीदने के लिए वहां आए थे। पूछताछ में उसने से कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद है। बलोल खड्ड में नशा की खरीद- फरोखत होती है। पहले भी पुलिस ने कई बार इस इलाके में दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed