सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Grenades Recovered on Rajouri-Jammu Highway; Army Defused

टल गया हादसा: राजोरी-जम्मू हाईवे पर दो ग्रेनेड बरामद, सेना ने किया निष्क्रिय; डेढ़ घंटे तक ठप रहा यातायात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सार

संदिग्ध वस्तु की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान दो ग्रेनेड बरामद किए गए। 

Two Grenades Recovered on Rajouri-Jammu Highway; Army Defused
demo - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

राजोरी-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंदरबनी डिग्री कॉलेज के निकट शुक्रवार दोपहर बाद करीब 4 बजे हड़कंप मच गया। संदिग्ध वस्तु की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान दो ग्रेनेड बरामद किए गए। 

Trending Videos


संदिग्ध वस्तु पड़ी होने की सूचना मिलते ही सेना और सुंदरबनी पुलिस थाने से संयुक्त टीम ने तत्काल इलाके को घेर लिया। एहतियात के तौर पर सड़क पर यातायात को रोक दिया गया। सुरक्षा कारणों से राजमार्ग करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। दस्ते ने पूरी सावधानी बरतते हुए दोनों ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों ग्रेनेड पुराने थे लेकिन इस प्रकार से एक डिब्बे के साथ बांध कर एक नाली में रखे गए थे कि देख कर ऐसा लगता था कि कोई बहुत बड़ा विस्फोटक है।

इसलिए पुलिस और सेना को बड़ी एहतियात बरतनी पड़ी और यातायात बंद करना पड़ा। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया ताकि किसी अन्य संदिग्ध वस्तु या खतरे की संभावना को खत्म किया जा सके।

पुलिस के अनुसार समय रहते ग्रेनेड बरामद होने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान सेना और पुलिस के जवान लगातार मुस्तैदी से डटे रहे और स्थिति को नियंत्रण में रखा। ग्रेनेड निष्क्रिय किए जाने के बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये ग्रेनेड वहां कैसे पहुंचे।

स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस या सुरक्षा बलों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed