सब्सक्राइब करें

70 साल की बिमला की हत्या: हत्यारे ने चारपाई से बांधा पैर, गला घोंटा; रूम में रखे इस सामन ने दिया कत्ल का सुराग

संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 11 Apr 2026 07:17 PM IST
सार

यह वारदात खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। सूचना मिलने पर खुर्जा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
70-Year-Old Woman Murdered in Khurja Robbery Suspected
खुर्जा में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बुलंदशहर स्थित खुर्जा में एक 70 वर्षीय महिला की दिन दहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और हड़कंप का माहौल है। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है।

Trending Videos
70-Year-Old Woman Murdered in Khurja Robbery Suspected
बुजुर्ग बिमला - फोटो : अमर उजाला
वारदात के वक्त अकेली थी बुजुर्ग
मृतका की पहचान गांव सेहडा फरीदपुर निवासी बिमला के रूप में हुई है। घटना के समय बिमला अपने घर में पूरी तरह अकेली थी। हत्यारों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
70-Year-Old Woman Murdered in Khurja Robbery Suspected
चारपाई से बंधा बुजुर्ग का पैर - फोटो : अमर उजाला

रस्सी से बंधे थे बुजुर्ग के पैर
उनके घर में रखे एक बक्से का ताला टूटा हुआ मिला है। इससे लूट के बाद हत्या की आशंका को बल मिला है। हत्यारों ने रस्सी का इस्तेमाल कर बिमला का गला घोंटा था। वारदात के दौरान महिला के पांव भी बेरहमी से बांधे गए थे।

70-Year-Old Woman Murdered in Khurja Robbery Suspected
टूटा मिला बक्से का ताला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच में जुटी
यह वारदात खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। सूचना मिलने पर खुर्जा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस टीम कई अलग-अलग पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed