सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Comedy Night had the audience in splits

Bulandshahar News: कॉमेडी नाइट में हंस-हंस कर लोटपोट हुए दर्शक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Comedy Night had the audience in splits
जिला प्रदर्शनी में कॉमेडी नाइट के दौरान जमा भीड़। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के ओपन मंच पर बृहस्पतिवार रात कॉमेडी नाइट का आयोजन हुआ। जिसमें कॉमेडी कलाकार अमन भाटी ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी। जिसमें दर्शक हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। इस दौरान समय-समय पर साउंड की समस्या बनी रही।
Trending Videos

जिला प्रदर्शनी में कॉमेडी नाइट का शुभारंभ प्रदर्शनी उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, प्रदर्शनी सदस्य चंद्रभूषण मित्तल, भाजपा नेता दिनेश कुमार धन्नू व लाखन सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना पर छोटे-छोटे बच्चों ने प्रस्तुति दे शुरूआत की। गणेश वंदना के बाद राहुल उर्फ गोले ने मिमिकरी की। इसके बाद अमित भाटी की टीम के कलाकारों ने लोगों को हंसने-हंसाने का कार्य किया। इसमें चाचा श्यामलाल, रघुवीरी, रुकसाना, खालिद, आदमी, सिस्टर व साइमन आदि के रोल पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वीवीआईपी से लेकर वीआईपी व आम दर्शक दीर्घा फुल रही। दर्शकों ने समय-समय पर कलाकारों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी सदस्य मुकुल शर्मा, प्रदर्शनी सहायक नीरज कंसल व राम कुमार शर्मा, कामना मित्तल समेत अन्य दर्शक मौजूद रहे।
--
साउंड की बनी रही समस्या
जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ से लेकर अभी भी साउंड की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जबकि कई बड़े कार्यक्रम हो चुके है। प्रदर्शनी सदस्य भी कई बार साउंड खराब रहने पर शिकायत कर चुके है। बृहस्पतिवार रात को भी कॉमेडी नाइट के दौरान साउंड की समस्या बनी रही। जिसको लेकर कार्यक्रम संयोजक व दर्शकों ने साउंड की समस्या को लेकर प्रदर्शनी से जुड़े पदाधिकारियों से शिकायत की। इससे पूर्व कवि सम्मेलन में भी समस्या रही।
--
कोट
पूर्व में साउंड की समस्या को लेकर नोटिस दिया जा चुका है। अन्य कार्यक्रमों को लेकर जो भी साउंड की समस्या होगी तो कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार सिंह, प्रमुख मंत्री व नगर मजिस्ट्रेट

जिला प्रदर्शनी में कॉमेडी नाइट के दौरान जमा भीड़। संवाद

जिला प्रदर्शनी में कॉमेडी नाइट के दौरान जमा भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed