{"_id":"69d92ba308d9762dd70d48ac","slug":"there-will-be-power-outage-today-and-tomorrow-due-to-shutdown-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-151861-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज और कल शटडाउन के चलते बिजली रहेगी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज और कल शटडाउन के चलते बिजली रहेगी गुल
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पेड़ों से होकर जा रही लाइन व एक्सएलपीई केबल लगाने के चलते शनिवार व रविवार को नगर में शटडाउन के चलते बिजली गुल रहेगी। शनिवार को चार घंटे तो रविवार को दो घंटे बिजली गुल रहेगी। ऊर्जा निगम के अफसरों ने बिजली गुल से पूर्व बिजली संबंधी कार्य करने की अपील की है।
विद्युत नगरीय वितरण उपखंड प्रथम के उपखंड अधिकारी वीके वर्मा ने बताया कि शनिवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र-हाईडिल कॉलोनी की बिजली लाइन के नीचे आ रहे पेड़ों की छटाई का कार्य होना प्रस्तावित है। जिसके कारण 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शटडाउन रहेगा। जिसमें विद्युत उपकेंद्र-हाईडिल कॉलोनी व पुरानी जेल से जुड़े समस्त क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
रविवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र-वलीपुरा की लाइन के नीचे गुजर रही 33 केवी चंदेरू लाइन में क्राॅसिंग पर एक्सएलपीई केबिल लगाने का कार्य होना प्रस्तावित है। जिसके कारण 12 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। जिसमें विद्युत उपकेंद्र-वलीपुरा से जुड़े सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ता बिजली गुल से पूर्व पेयजल व अन्य जरूरी कार्य कर लें।
Trending Videos