सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Only 83 out of 42,884 adolescent girls received the HPV vaccine.

Bulandshahar News: 42,884 में मात्र 83 किशोरियों को लगी एचपीवी वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Only 83 out of 42,884 adolescent girls received the HPV vaccine.
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में जागरूकता का अभाव व भ्रम के चलते किशोरियां एचपीवी वैक्सीनेशन में रुचि नहीं ले पा रही हैं। हालात यह है कि 42,884 में से 10 दिन में मात्र 83 को ही वैक्सीन लग पाई है। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब स्कूल संचालक व किशोरियों के अभिभावकों को जागरूक करने में जुट गए हैं। जिससे वह टीकाकरण करवा सकें।
Trending Videos




जिले में 14 वर्ष पूरे कर चुकीं करीब 42,884 किशोरियों को टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। टीकाकरण जिला महिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू, धरपा व वैर में वैक्सीन लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 80 चिकित्सक, 169 सुपर वाइजर, 25 आईओ, 368 एएनएम, 2100 आशा कार्यकर्ता व 2904 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र पर न तो किशोरियों को लेकर परिजन पहुंच रहे हैं और न ही स्कूल संचालक शिविर लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से संपर्क कर रहे हैं। जबकि शासन के निर्देश पर स्कूल संचालकों को टीकाकरण अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस कार्य में कोई रुचि नहीं ले रहे।

--



कोट

अभिभावकों को वैक्सीन से घबराने की जरूरत नहीं है। बेटियों के लिए यह जरूरी है। जिससे सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आने से बच सकें। स्वास्थ्य कर्मी अभिभावकों को भी जागरूक कर रहे हैं। - डॉ. हरेंद्र बंसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी



-

जो भी स्कूल एचपीवी टीकाकरण में लापरवाही बरत रहे हैं। उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। किशोरियों को टीका लगाना महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - विनय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed