सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hydel Colony surrounded in protest against harassment of farmers

Bulandshahar News: किसानों को प्रताड़ित करने के विरोध में घेरी हाईडिल काॅलोनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Hydel Colony surrounded in protest against harassment of farmers
हाईडिल कालोनी में धरना-प्रदर्शन करते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं व किसानों ने शुक्रवार को हाईडिल काॅलोनी का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। आरोप है कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिजली चोरी के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। साथ ही उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर रोक लगाने की मांग की। निगम के अधिकारियों की ओर से इस पर रोक लगने के बाद ही किसान धरना स्थल से उठे।
Trending Videos

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रमुख महासचिव उत्तर प्रदेश गुड्डू प्रधान ने बताया कि इस समय ऊर्जा निगम के कर्मचारी किसानों व लोगों पर बिजली चोरी के झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। कर्मचारी रात के समय बिना पुलिस के घरों में घुस जाते हैं और लोगों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कर्मचारी एक ही बिजली चोरी की वीड़ियो को सबूत के तौर पर कई-कई जगह केस दर्ज करा रहे हैं। इससे किसानों के साथ आम लोगों का भी उत्पीड़न हो रहा है। इसके विरोध में किसानों ने अधिकारियों को जगाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी अधिकारी व कर्मचारी मनमानी करते हैं तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। धरने पर अधिकारियों को बुलाया और उनके आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त किया गया। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष राकेश लोधी, युवा महासचिव मान सिंह चौधरी, कीरत पंवार, दिनेश शर्मा, ठा. सुनील, चौधरी गुलवीर सिंह, नरेंद्र तेवतिया, अंशु प्रधान और होशियार सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed