सब्सक्राइब करें

साक्षर हत्याकांड: मुख्य हत्यारोपी दीपक गिरफ्तार, गला घोंटकर कूचा था सिर और चेहरा; शारीरिक संबंध बने मौत की वजह

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Akash Dubey Updated Thu, 02 Apr 2026 04:54 PM IST
सार

Bulandshahr Sakshar Murder Case: अब तक पुलिस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से तीन आरोपियों को कल जेल भेजा है, जिनमें से एक आरोपी अमन उर्फ अवंतिका थर्ड जेंडर है। अब उसे महिला या पुरुष किस सेल में रखा जाए, यह सवाल जेल प्रशासन को परेशान कर रहा है।

विज्ञापन
Bulandshahr sakshar murder case Main accused Deepak arrested
साक्षर कौशिक और अवंतिका - फोटो : अमर उजाला

साक्षर हत्याकांड में गुरुवार को बुलंदशहर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस ने भदरौला नहर पुल के पास से शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक की निशानदेही पर साक्षर की बाइक भी बरामद हुई। साक्षर की लाश ठिकाने लगाने में इस्तेमाल हुए फावड़े भी बरामद हुए हैं। 30 मार्च की रात साजिश के तहत देवीपुरा निवासी साक्षर की हत्या हुई थी। चन्देरु के जंगल में हत्याकर बाग में साक्षर का शव गाड़ दिया गया था। ट्रांस जेंडर समेत अन्य तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Trending Videos
Bulandshahr sakshar murder case Main accused Deepak arrested
पुलिस के हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

कल मामले के खुलासे में सामने आईं थी ये बातें
साक्षर हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया था। जांच में सामने आया है कि हत्याकांड की पटकथा थर्ड जेंडर अमन उर्फ अवंतिका और उसके प्रेमी दीपक ने लिखी थी। साक्षर, अमन पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था जो दीपक को नागवार गुजरा। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने साक्षर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में थर्ड जेंडर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी दीपक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr sakshar murder case Main accused Deepak arrested
साक्ष्य कौशिक की फाइल फोटो और मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

साक्षर डाल रहा था शारीरिक संबंध बनाने का दबाव
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना सिकंदराबाद के गांव बिलसूरी निवासी दीपक के अमन उर्फ अवंतिका (थर्ड जेंडर) निवासी देवीपुरा प्रथम थाना कोतवाली नगर के साथ पुराने शारीरिक संबंध थे। पिछले कुछ समय से साक्षर भी अमन की ओर आकर्षित था और उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। अमन ने यह बात दीपक को बताई, जिसके बाद दोनों ने साक्षर को रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

Bulandshahr sakshar murder case Main accused Deepak arrested
ट्रांसजेंडर ने कराई प्रेमी साक्षर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मारने से पहले साक्षर को पिलाई गई थी जमकर शराब
साजिश में दीपक ने अपने मित्र शुभम निवासी गांव बिलसूरी और देवेश निवासी देवीपुरा प्रथम को भी शामिल कर लिया। एक ही मोहल्ले देवीपुरा में रहने के चलते साक्षर और देवेश की भी दोस्ती थी। साजिश के मुताबिक सोमवार रात करीब आठ बजे आरोपी देवेश ने साक्षर को अपने विश्वास में लिया। देवेश उसे घुमाने के बहाने घर से ले गया और पहले शराब पिलाई। जब साक्षर नशे में पूरी तरह धुत हो गया तो देवेश रात करीब 11 बजे उसे सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी के निकट महिंद्रा एजेंसी के पीछे बाग में लेकर पहुंचा।

विज्ञापन
Bulandshahr sakshar murder case Main accused Deepak arrested
साक्षर का शव लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शर्ट से गला घोंटा, ईंट से सिर पर किए वार
वहां पहले से ही दीपक और शुभम साक्षर का इंतजार कर रहे थे। मौके पर पहुंचते ही दीपक और शुभम ने पास ही से एक पेड़ की टहनी तोड़कर साक्षर को पीटना शुरू कर दिया। नशे की हालत में होने के कारण साक्षर अपना बचाव नहीं कर सका। इसी दौरान आरोपी दीपक ने अपनी शर्ट उतारकर साक्षर का गला दबा दिया, जिससे वह अचेत हो गया। इतने में भी दीपक का मन नहीं भरा तो उसने पास ही पड़ी ईंट उठाकर साक्षर के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed