सब्सक्राइब करें

साक्षर हत्याकांड: अमन पर लगातार संबंध बनाने का बना रहा था दबाव, अब पुलिस परेशान; अवंतिका को किस जेल में रखें?

संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 02 Apr 2026 06:03 AM IST
सार

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना सिकंदराबाद के गांव बिलसूरी निवासी दीपक के अमन उर्फ अवंतिका (थर्ड जेंडर) निवासी देवीपुरा प्रथम थाना कोतवाली नगर के साथ पुराने शारीरिक संबंध थे। पिछले कुछ समय से साक्षर भी अमन की ओर आकर्षित था और उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। 

विज्ञापन
Sakshar Murder Case Friends Killed Him Amidst Dispute Over Relationships with Member of Third Gender
ट्रांसजेंडर ने कराई प्रेमी साक्षर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

साक्षर हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया है कि हत्याकांड की पटकथा थर्ड जेंडर अमन उर्फ अवंतिका और उसके प्रेमी दीपक ने लिखी थी। साक्षर, अमन पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था जो दीपक को नागवार गुजरा। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने साक्षर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में थर्ड जेंडर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी दीपक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

Trending Videos
Sakshar Murder Case Friends Killed Him Amidst Dispute Over Relationships with Member of Third Gender
साक्षर कौशिक और अवंतिका - फोटो : अमर उजाला

साक्षर डाल रहा था संबंध बनाने का दबाव
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना सिकंदराबाद के गांव बिलसूरी निवासी दीपक के अमन उर्फ अवंतिका (थर्ड जेंडर) निवासी देवीपुरा प्रथम थाना कोतवाली नगर के साथ पुराने शारीरिक संबंध थे। पिछले कुछ समय से साक्षर भी अमन की ओर आकर्षित था और उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। अमन ने यह बात दीपक को बताई, जिसके बाद दोनों ने साक्षर को रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshar Murder Case Friends Killed Him Amidst Dispute Over Relationships with Member of Third Gender
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

मारने से पहले साक्षर को पिलाई गई थी जमकर शराब
साजिश में दीपक ने अपने मित्र शुभम निवासी गांव बिलसूरी और देवेश निवासी देवीपुरा प्रथम को भी शामिल कर लिया। एक ही मोहल्ले देवीपुरा में रहने के चलते साक्षर और देवेश की भी दोस्ती थी। साजिश के मुताबिक सोमवार रात करीब आठ बजे आरोपी देवेश ने साक्षर को अपने विश्वास में लिया। देवेश उसे घुमाने के बहाने घर से ले गया और पहले शराब पिलाई। जब साक्षर नशे में पूरी तरह धुत हो गया तो देवेश रात करीब 11 बजे उसे सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी के निकट महिंद्रा एजेंसी के पीछे बाग में लेकर पहुंचा।

Sakshar Murder Case Friends Killed Him Amidst Dispute Over Relationships with Member of Third Gender
साक्षर का शव लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शर्ट से गला घोंटा, ईंट से सिर पर किए वार
वहां पहले से ही दीपक और शुभम साक्षर का इंतजार कर रहे थे। मौके पर पहुंचते ही दीपक और शुभम ने पास ही से एक पेड़ की टहनी तोड़कर साक्षर को पीटना शुरू कर दिया। नशे की हालत में होने के कारण साक्षर अपना बचाव नहीं कर सका। इसी दौरान आरोपी दीपक ने अपनी शर्ट उतारकर साक्षर का गला दबा दिया, जिससे वह अचेत हो गया। इतने में भी दीपक का मन नहीं भरा तो उसने पास ही पड़ी ईंट उठाकर साक्षर के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Sakshar Murder Case Friends Killed Him Amidst Dispute Over Relationships with Member of Third Gender
साक्षर का शव लेकर जाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

वारदात के वक्त घर पर था अमन
इसके बाद आरोपी वहां से जाने लगे। कुछ दूरी पर जाने के बाद दीपक ने साक्षर का शव दफनाने की बात कही। तीनों आरोपी वापस आए और फावड़े से गड्ढा खोदकर शव को वहीं दबा दिया। वारदात के समय मुख्य साजिशकर्ता अमन उर्फ अवंतिका अपने घर पर मौजूद था, जिससे किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने मामले में आरोपी देवेश, शुभम चौधरी और अमन उर्फ अवंतिका को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed