सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, body found hanging from a noose

Bulandshahar News: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे से लटका मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, body found hanging from a noose
विज्ञापन
बुलंदशहर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव काजमपुर देवली में शनिवार शाम एक विवाहिता का फंदे से लटका हुआ शव मिला। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या की बात कही है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव काजमपुर देवली निवासी ताफीस की 30 वर्षीय पत्नी हिना का शव शनिवार को घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की सूचना मृतका के परिचित हारुन निवासी गांव दरियापुर द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed