सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man riding a scooter was stabbed to death in broad daylight in Bulandshahr

बुलंदशहर में बीच सड़क पर हत्या: स्कूटी सवार युवक को दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर ली जान, घर पहुंचकर भी किया हमला

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Akash Dubey Updated Mon, 06 Apr 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
Young man riding a scooter was stabbed to death in broad daylight in Bulandshahr
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात लखावटी-खानपुर मार्ग पर गांव भटपुरा और पाली के जंगलों में हुई। हमलावर भी अपनी स्कूटी पर सवार था और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। मृतक और हमलावर दोनों गांव पाली परतापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। हमलावर ने बाद में मृतक के घर पहुंचकर उसके भाई पर भी हमला किया। घायल भाई को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed