{"_id":"69d29b46dd0f8198a409867b","slug":"responsible-people-wake-up-only-after-a-major-accident-even-now-the-drains-have-not-been-closed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-151506-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बड़ा हादसा होने पर जागते हैं जिम्मेदार, अब भी बंद नहीं हुए नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बड़ा हादसा होने पर जागते हैं जिम्मेदार, अब भी बंद नहीं हुए नाले
विज्ञापन
नगर के देवीपुरा में खुला नाला। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिलेभर में खुले नालों में गिरने से आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी नगर से लेकर कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में अभी बड़े नालों को बंद नहीं किया गया है। कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार जागते हैं और अभियान चलाकर खुले नालों को बंद कराने का आश्वासन दिया जाता है। मगर समय बीतने के साथ ही जिम्मेदार दिए गए आश्वासन को भूल जाते हैं, जिसके चलते जनपद में खुले नालों के कारण होने वाले हादसों की आशंका अभी भी बनी हुई है।
नगर के मोहल्ला साठा में राधा नगर बंद, देवीपुरा समेत नगर के कई मोहल्लों और मुख्य मार्ग पर बड़े नाले खुले हुए हैं। वहीं, नगर निकायों में सिकंदराबाद, खुर्जा, शिकारपुर, स्याना,बुगरासी समेत अन्य कस्बों में आबादी क्षेत्र में खुले हुए नाले बह रहे हैं। बहुत से ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़े खुले नाले होकर गुजरते हैं।
खुले नालों में लोगों के गिरने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। बीते कुछ दिनों में मासूम बच्चों समेत कई लोग खुले नालों में गिरने के कारण हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। हादसे के समय जिम्मेदार भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए नालों को ढकने का आश्वासन देते हैं। जिम्मेदारों के हादसों के समय दिए जाने वाले आश्वासन के बाद भी नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्र में घनी आबादी क्षेत्र में खुले नाले बह रहे हैं।
आबादी क्षेत्र से बह रहे खुले नालों को नहीं ढकने से जनपद के लोगों की सुरक्षा अभी भी खतरे में है। वहीं, दूसरी खुले नालों को नहीं ढकने से लोगों में जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश है।
सिकंदराबाद निवासी कपिल, हिमांशु, खुर्जा निवासी सतपाल, सुरेंद्र, सुनील, स्याना निवासी अमन, वैभव, साठा निवासी हिमांशु, देवीपुरा निवासी लवी, आदि का कहना कि आबादी क्षेत्र से बह रहे खुले नालों से जहां उनका व परिवार के लोगों का जीवन सुरक्षित नहीं है, वहीं, गंदगी और दुर्गंध के कारण उनका जीवन भी मुहाल है।
Trending Videos