सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Explosion in Begusarai, many policeman injured; STF team had gone to raid in gold robbery case

Bihar News: बेगूसराय में छापेमारी करने गई STF के तीन जवान घायल, अचानक हुए बम विस्फोट की चपेट में आई पुलिस टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: Aditya Anand Updated Sat, 11 Apr 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Police: बिहार पुलिस की स्पेशल टीम सोना लूटकांड के आरोपियों की तलाश में बेगूसराय गई थी। इसी दौरान अचानक देसी बम फट गया। इसकी चपेट में आने से पुलिस कर्मी घायल हो गए। 

Bihar News: Explosion in Begusarai, many policeman injured; STF team had gone to raid in gold robbery case
बेगूसराय में धमाका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेगूसराय में दिनदहाड़े बम धमाका हुआ है। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्पेशल टास्क फोर्स की टीम दरभंगा में हुए सोना लूटकांड में छापेमारी करने नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव गई थी। इस दौरान देसी बम में विस्फोट हुआ। इसी चपेट में आने से तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फौरन घायल पुलिसकर्मियों को नावकोठी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। यहां से दो पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  

Trending Videos


दो करोड़ के सोने चांदी के जेवरात लूट ले गए थे अपराधी
इधर, धमाके के बाद बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस ने किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी है। पुलिस का कहना है कि दरभंगा में तीन अप्रैल को प्रेम ज्वेलर्स में दो करोड़ रुपए की लूट हुई थी। ज्वेलरी शॉप के मालिक मनोज ठाकुर ने नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि करीब 700 ग्राम सोना, 25 किलो चांदी और लगभग 25 लाख रुपये नकद लूट लिए गए थे। इसके बाद पुलिस ने इस लूटकांड से जुड़े 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं करीब 44 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि इस मामले में आठ किलो 630 ग्राम चांदी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये है, और 156.44 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। कुल बरामद गहनों की कीमत करीब 44 लाख रुपये आंकी गई है। यह बरामदगी बेगूसराय जिले के वृन्दावन स्थित संदीप सिंह के घर से की गई, जहां गहनों को मिट्टी खोदकर गड्ढे में छुपाया गया था। इस दौरान संदीप सिंह, उसकी मां उषा देवी और पिता संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया।

Bihar News : दरभंगा में दो करोड़ की ज्वेलरी लूटी; दिनदहाड़े चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

छह अप्रैल को पुलिस बेगूसराय आई थी, तब क्या हुआ था? 
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को बेगूसराय से वृंदावन गांव में आरोपी संदीप सिंह के घर के पास छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान धमाका हो गया। इससे पहले चार अप्रैल को भी स्पेशल टीम बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में छापेमारी गई थी गई। तब पुलिस और अपराधियों के बीच भिड़त भी हुई थी। अपराधियों ने गोलीबारी भी की थी। इसके बाद पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया था।  इसके बाद दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया और एक ने बेगूसराय कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। वहीं, दरभंगा पुलिस असम से भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाई।
Bihar: दरभंगा ज्वेलर्स लूट का बड़ा खुलासा, 44 लाख के गहने बरामद और 12 आरोपी गिरफ्तार, जेल से रची गई साजिश

जेल से रची गई थी लूट की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस लूट की पूरी साजिश दलसिंहसराय जेल से रची गई थी। जेल में बंद कुछ अपराधियों के इशारे पर 20 से ज्यादा अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अधिकांश आरोपी नए हैं और उनका कोई बड़ा आपराधिक इतिहास अब तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed