{"_id":"69da17e4c86d3b671f067885","slug":"patna-woman-arrested-for-bidding-for-child-near-shani-temple-patna-news-c-1-1-noi1474-4150924-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मंदिर के पास मां लग रही थी मासूम की बोली, पुजारी की सतर्कता से खुला राज, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मंदिर के पास मां लग रही थी मासूम की बोली, पुजारी की सतर्कता से खुला राज, महिला गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: पटना के बाढ़ में शनि मंदिर के पास एक महिला को अपने दो महीने के बच्चे की बोली लगाकर बेचने की कोशिश करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया। सौदा पहले 50 हजार में तय हुआ था, जिसे बाद में 25 हजार में करने की बात सामने आई, फिलहाल पुलिस बच्चे की पहचान और पूरे मामले की जांच कर रही है।
बोली लगाकर बच्चा बेचने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में बाल शनि धाम मंदिर के पास स्थित सीढ़ी घाट पर एक महिला को बच्चा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ महीनों से सीढ़ी घाट पर रोज स्नान के लिए आती थी और हाल के दिनों में दयाचक आश्रय स्थल में रह रही थी।
Trending Videos
पारिवारिक विवाद के कारण घर से बाहर रहती थी महिला
जानकारी के अनुसार, महिला भगवतीपुर करमौर की रहने वाली है। पारिवारिक विवाद के कारण वह अपने दो महीने के बच्चे को लेकर घर से बाहर रह रही थी। आरोप है कि उसने अपने ही बच्चे का सौदा 50,000 रुपये में एक स्थानीय महिला से तय किया था, लेकिन बाद में वह 25,000 रुपये में बच्चा बेचने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जेल में भाई की संदिग्ध मौत, गुस्से में टावर पर चढ़ा युवक... दी आत्महत्या की धमकी
पुजारी की शक से बची मासूम की जिंदगी
बाल शनि धाम मंदिर के पुजारी शिवजी मुनि ने बताया कि जब महिला मंदिर के पास बच्चे की बोली लगा रही थी, तभी उन्हें उस पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि बच्चा उसी महिला का है या कहीं से चोरी किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन