{"_id":"69da6033a921c7e337042fd8","slug":"devotees-who-fell-victim-to-mathura-boat-tragedy-were-associated-with-banke-bihari-club-2026-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: हर साल कराते थे भंडारे और धार्मिक आयोजन, मथुरा नाव हादसे में उजड़ा 'बांकेबिहारी क्लब'; रुला देगी ये कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हर साल कराते थे भंडारे और धार्मिक आयोजन, मथुरा नाव हादसे में उजड़ा 'बांकेबिहारी क्लब'; रुला देगी ये कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:31 PM IST
सार
यूपी के वृंदावन हुए नाव हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु साल में करीब चार ब्रज में आते थे। मथुरा यात्रा के दाैरान भंडारे और धार्मिक आयोजन करते थे। इस बार भी उनकी ओर से ऐसे आयोजन कराने की तैयारी थी। लेकिन हादसे के बाद नंदभवन में होने जा रहे इन कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया। ब्रजवासियों की आंखों से भी आंसू निकल पड़े।
मथुरा के नंदगांव के नंदभवन में शनिवार को फूल बंगला और भजन संध्या की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। साउंड सिस्टम लग चुका था, सजावट अपने अंतिम रूप में थी और श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां भी पूरी थीं। लेकिन इससे पहले कि भक्ति और उल्लास का माहौल बनता, वृंदावन की यमुना में हुए दर्दनाक मोटरबोट हादसे ने सब कुछ शोक में बदल दिया।
Trending Videos
2 of 5
नंदबाबा मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी की भी आंखें हो गईं नम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना के जगरांव से आए श्रद्धालुओं का यह दल हर साल की तरह इस बार भी ब्रज यात्रा पर निकला था। नंदबाबा मंदिर के सेवायत और पुराहित कान्हा गोस्वामी ने बताया कि ‘बांकेबिहारी क्लब’ के नाम से संगठित ये श्रद्धालु ठाकुरजी के प्रति गहरी आस्था रखते थे। नौकरीपेशा होने के बावजूद ये लोग नियमित रूप से कीर्तन करते और उससे जो भी धन एकत्र होता, उससे हर तीन महीने में ब्रज में भंडारे का आयोजन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और बचाव अभियान चलाती पुलिस
- फोटो : पीटीआई
कान्हा गोस्वामी ने बताया कि वृंदावन में तीन दिन का विशाल अखंड भंडारा इनकी पहचान बन चुका था। 9 अप्रैल की रात को यह यात्रा बड़े उत्साह के साथ निकली थी। नंदगांव में फूल बंगला और भजन संध्या का आयोजन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण था। लेकिन यमुना में मोटरबोट हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि पांच श्रद्धालु अब भी लापता हैं।
4 of 5
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और बचाव अभियान चलाती पुलिस
- फोटो : पीटीआई
इस हादसे में यात्रा के प्रमुख प्रबंधक मधुर की भी मौत हो गई, जिससे पूरे समूह में गहरा शोक व्याप्त है। नंदगांव में जहां भजन की धुनें गूंजनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। तैयारियां पूरी होने के बावजूद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू हैं और हर कोई इस त्रासदी से स्तब्ध है।
विज्ञापन
5 of 5
बचाव अभियान का जायजा लेते अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना में पांटून पुल से टकराकर पलटी मोटरबोट, 11 श्रद्धालुओं की मौत
मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को केसीघाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल से टकराकर श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट पलट गई थी। हादसे में छह महिलाओं समेत 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। बोट पर लुधियाना, हिसार और मुक्तसर के करीब 37 श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि पांटून पुल को लापरवाही से हटाया जा रहा था जिसकी चपेट में मोटरबोट के आने से हादसा हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।