सब्सक्राइब करें

UP: वृंदावन नाव हादसे के लिए नाविक और ठेकेदार को माना जिम्मेदार, दोनों गिरफ्तार; 11 श्रद्धालुओं की हुई माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 11 Apr 2026 07:27 PM IST
सार

एफआईआर के अनुसार कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के ठेकेदार ने यमुना में नावों का संचालन बंद नहीं कराया। बिना अनुमति के ही पुल को हटाने और जोड़ने का काम किया जा रहा था। साथ ही श्रद्धालुओं के मना करने के बाद भी नाविक ने मोटरबोट को नहीं रोका और पुल से टकराने के बाद बोट दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Boatman and Contractor Arrested in vrindavan boat accident in Mathura
मथुरा नाव हादसे में गिरफ्तार ठेकेदार और नाविक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के वृंदावन में केसी घाट पर शुक्रवार को हुए मोटरबोट हादसे के लिए मोटरबोट चालक और रिवर फ्रंट का काम करा रहे ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार माना गया है। पुलिस की ओर से दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी मांट थाने में दर्ज कराई गई है, जबकि संबंधित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को अनदेखा कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


 
Trending Videos
Boatman and Contractor Arrested in vrindavan boat accident in Mathura
मथुरा हादसे के बाद यूपी एसडीआरएफ के जवान - फोटो : पीटीआई
केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराने के बाद पलट गई थी। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 8 घायल हुए थे। पांच श्रद्धालु लापता हैं, जिनमें से एक का शव शनिवार को नदी से बरामद कर लिया गया। इस तरह 11 लोगों की मौत की घटना के लिए प्रथम दृष्टया नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी और मांट के मिरताना निवासी ठेकेदार नारायण शर्मा को जिम्मेदार माना गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Boatman and Contractor Arrested in vrindavan boat accident in Mathura
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस - फोटो : पीटीआई
एसआई आकाश चौहान ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय पांटून पुल को जेसीबी की मदद से रस्सी से खींचा जा रहा था। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के ठेकेदार ने यमुना में नावों का संचालन बंद नहीं कराया। बिना अनुमति के ही पुल को हटाने और जोड़ने का काम किया जा रहा था। साथ ही श्रद्धालुओं के मना करने के बाद भी नाविक ने मोटरबोट को नहीं रोका और पुल से टकराने के बाद बोट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राथमिकी में दोनों को हादसे का जिम्मेदार मानते हुए गैर इरादतन हत्या का अभियोग दर्ज कराया गया है। 

 
Boatman and Contractor Arrested in vrindavan boat accident in Mathura
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और बचाव अभियान चलाती पुलिस - फोटो : पीटीआई
पुलिस ने पप्पू उर्फ दाऊजी और ठेकेदार नारायण शर्मा को शाम को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं हादसे के पीछे सिंचाई विभाग भी कम जिम्मेदार नहीं है, लेकिन प्राथमिकी में केवल दो ही लोगों को जिम्मेदार बताया गया है।
विज्ञापन
Boatman and Contractor Arrested in vrindavan boat accident in Mathura
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस - फोटो : पीटीआई
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन से यमुना में कार्य चल रहा था। कार्यदायी संस्था ने किसी तरह के सेफ्टी मेजर्स का इस्तेमाल क्यों नहीं किया। बिना एसओपी का पालन किए कार्य कराया जा रहा था। इस मामले में मुकदमे के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: वृंदावन नाव हादसे पर डिंपल यादव का फूटा गुस्सा, बोंलीं- सुरक्षा के इंतजाम न होना बेहद चिंताजनक


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed