सब्सक्राइब करें

मथुरा नाव हादसा: अफसरों ने रिवर फ्रंट निर्माण के दौरान न जांचे मानक; लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन? अफसर मौन

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 12 Apr 2026 10:02 AM IST
सार

मथुरा में यमुना रिवर फ्रंट परियोजना के निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निर्माण कार्य क्षेत्र में न तो संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं और न ही यमुना नदी में नौकाओं के आवागमन पर कोई प्रतिबंध लगाया गया, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है, यह सवाल अब जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
Mathura Boat Accident Another Girl Missing 13 Dead, Search Underway for 3 Who Is Responsible for Negligence
mathura boat accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मथुरा के वृंदावन के केसी घाट पर हुए मोटरबोट हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तीन लोग अब भी लापता हैं। शनिवार को एक और शव निकाला गया।  जबकि, रविवार को दो शव निकाले गए। स्थानीय गोताखोरों के अलावा पीएसी के गोताखोर, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना की टुकड़ी भी बचाव अभियान में जुटी है। रिवर फ्रंट के कार्य में लगी एजेंसी के ठेकेदार नारायण शर्मा और बोट चालक पप्पू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।


केसी घाट के नजदीक यमुना में डूबे लोगों की 14 किमी के दायरे में तलाश कराई गई लेकिन लापता हुए छह लोगों में से शनिवार सुबह मानिक टंडन (25) निवासी पंजाब का शव निकाला गया। शव मिलते ही देवरहा बाबा घाट पर खड़े परिजन फफककर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को यमुना नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। उसका शव हादसे की जगह से तीन किलोमीटर दूर अक्रूर घाट के पास मिला है। वहीं, एक महिला का शव देवरहा बाबा घाट के पास मिला है। तीन लोग लापता हैं, उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
 
Trending Videos
Mathura Boat Accident Another Girl Missing 13 Dead, Search Underway for 3 Who Is Responsible for Negligence
यमुना में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना में डूबे लोगों की तलाश गत शुक्रवार की दोपहर के बाद से जारी है। अभियान में लगे गोताखोरों को खाना-पानी भी नावों में ही मुहैया कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी देर रात तक डेरा डाले रहे। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम सीपी सिंह स्टीमर में बैठकर यमुना में लोगों को तलाशने के लिए पहुंचे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Boat Accident Another Girl Missing 13 Dead, Search Underway for 3 Who Is Responsible for Negligence
रेस्क्यू के दौरान यमुना में डूबे श्रद्वालु का शव निकालते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ठेकेदार व नाविक पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज
मोटरबोट हादसे में मांट थाने में उपनिरीक्षक आकाश सिंह ने रिवर फ्रंट का कार्य करा रही यूपीपीसीएल के ठेकेदार नारायण शर्मा निवासी मांट और मोटरबोट का संचालन कर रहे नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी निषाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Mathura Boat Accident Another Girl Missing 13 Dead, Search Underway for 3 Who Is Responsible for Negligence
मानिक टंडन का शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्राथमिकी में कहा गया है कि ठेकेदार ने नियमों की अनदेखी करके बिना अनुमति और पूर्व सूचना के पांटून पुल को हटाने का काम शुरू कर दिया था। नावों का संचालन बंद नहीं कराया। वहीं, नाविक ने श्रद्धालुओं के मना करने के बाद भी मोटरबोट को आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
Mathura Boat Accident Another Girl Missing 13 Dead, Search Underway for 3 Who Is Responsible for Negligence
घटना के बाद संचालन बंद होने के कारण यमुना किनारे खड़ी नाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोट में क्षमता से ज्यादा सवारियों को बैठाया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और नाविक को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed