सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Transformer trolley will solve the power crisis

Hapur News: ट्रांसफार्मर ट्रॉली से दूर होगा बिजली संकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Transformer trolley will solve the power crisis
कोठी गेट पुलिस चौकी के पास रखा बिजली का ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। डिवीजन क्षेत्र के तीनों उपखंडों में जल्द ही ट्रांसफार्मर ट्रॉली आएंगी। बिजनेस प्लान में स्वीकृत क्षमता से अधिक पावर वाले ट्रांसफार्मर दोबारा से मंजूर करा लिए गए हैं। अब गर्मियों में ट्रांसफार्मर फुंकने पर मोहल्लों में सप्लाई प्रभावित नहीं रहेगी।
Trending Videos

बिजनेस प्लान में हापुड़ डिवीजन के तीनों उपखंडों में 250 केवी क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर पास हुए थे। इन ट्रांसफार्मरों को ट्रॉली पर फिट किया जाना है, ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की बढ़ती डिमांड के चलते अधिकारियों ने इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का निर्णय लिया। जिस पर अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने एमडी कार्यालय जाकर, इस संबंध में वार्ता की। एमडी कार्यालय से 250 की जगह अब 400 केवी क्षमता के तीन ट्रांसफार्मरों की मंजूरी मिल गई है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई मिल सकेगी। अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि 400केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर ट्रॉलियों से मोहल्लों में बिजली की सप्लाई प्रभावित नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed