{"_id":"69dbda69853998e351057f4e","slug":"thieves-broke-into-three-shops-and-stole-goods-and-cash-worth-lakhs-of-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1002-139848-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान, नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान, नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर दुकान में चोरी होने के बाद खाली पड़ी अलमारी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड मोदी जनाना अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर, मोबाइल व चॉकलेट के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान व नकदी पार कर दी। जबकि घटनास्थल पुलिस पिकैट से चंद कदमों पर है। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार स्वर्ग आश्रम रोड मोदी जनाना अस्पताल के सामने शिवम की शिवा मोबाइल के नाम से दुकान है। शनिवार की शाम शिवम दुकान बंद कर अपने घर चल गया था। देर रात चोर ताला तोड़कर उसकी दुकान में दाखिल हुए और यहां से करीब 24 हजार रुपये की नकदी, तीन मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।
इसके बाद चोरों ने उसके पड़ोसी अनुज के साईं मेडिकोज की दुकान का ताला तोड़कर यहां से लाखों रुपये की कीमत की तीन पेटी सिरप, टेबलेट्स के कार्टन, चांदी के लक्ष्मी व गणेश, गुल्लक, सिक्के व अन्य दवाइयां पार की दीं। अंत में अनुज के पड़ोसी अशोक कुमार के चोकलेट के गोदाम का ताला तोड़कर चोर यहां से चॉकलेट व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।
रविवार की सुबह जब तीनों दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे हुए थे। दुकानदारों ने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उन्होंने दुकानों में हुई चोरी की सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। तीन दुकानों में हुई चोरी की खबर मार्केट में आग की तरह फैल गई। इसके बाद काफी संख्या में दुकानदार व व्यापारी यहां पहुंचे और रात में पुलिस गश्त पर सवाल उठाए। चोरी की इस घटना से दुकानदारों व व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तीन दुकानों में चोरी होने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर ली है। पुलिस टीम आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos