सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Train seats are already getting full for the summer vacation.

Hapur News: गर्मियों की छुट्टी के लिए अभी से ट्रेनों में फुल होने लगीं सीटें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Train seats are already getting full for the summer vacation.
विज्ञापन
हापुड़। यदि आप गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ट्रेनों में अपनी सीट अभी से आरक्षित करा लेनी चाहिए। गर्मियों की छुट्टी के लिए अभी से ट्रेनों में सीटें फुल होने लगी हैं। यात्रियों की प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) लगातार बढ़ती जा रही है और आने वाले दिनों में नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंचने का अनुमान है, इससे यात्रियों को छुट्टियों के दौरान परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
Trending Videos


हापुड़ रेलवे स्टेशन से हिल स्टेशन की तरफ जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में एक जून को स्लीपर कोच में सीट फुल हो चुकी हैं। इन दोनों ट्रेनों के एसी कोच में भी सीटें उपलब्ध नहीं है। रेलवे आरक्षण काउंटर पर सुबह आठ बजे से जैसे ही बुकिंग शुरू होती है लोग तुरंत टिकट कराने में जुट जाते हैं। ट्रेनों में वेटिंग के चलते यात्रियों को वेटिंग का टिकट लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित ट्रेन अवध असम एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस मुंबई बांद्रा साप्ताहिक एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के स्लीपर कोच में वेटिंग चल रही है। यात्रियों का कहना है कि वह शुरुआती वेटिंग के सहारे टिकट ले रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यात्रा की तिथि तक उनका टिकट कंफर्म हो जाएगा। हालांकि रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन कराया जा रहा है, जिनमें अभी आसानी से सीट मिल रही है।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि ट्रेनों में सफर के लिए यात्री 60 दिन पूर्व रिजर्वेशन करा सकते हैं। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों के लिए अभी से सीट बुक होने लगी है। यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed