सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Markets are abuzz with activity ahead of Akshaya Tritiya preparations.

Etah News: अक्षय तृतीया की तैयारियों से पहले बाजारों में रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Markets are abuzz with activity ahead of Akshaya Tritiya preparations.
जीटी रोड ​स्थित इलेक्ट्रोनिक की दुकान पर जुटी लोगों  की भीड़। संवाद
विज्ञापन
एटा। अक्षय तृतीया इस बार शनिवार को है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार की तृतीया खास है। ज्योतिषाचार्य आचार्य रामशंकर ने बताया कि दस साल बाद एक ही दिन में कई विशिष्ट शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। यही कारण है कि धार्मिक आस्था के साथ बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विवाह के लिए भी इसे शुभ मुहूर्त माना जाता है ऐसे में लोग शादी का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और बर्तन आदि की खरीदारी कर रहे हैं।
Trending Videos


आचार्य ने बताया कि इस वर्ष शनिवार को आदित्य योग, सौभाग्य योग और रविवार को सर्वार्थ सिद्धि, अमृत योग है। कहा कि नक्षत्रों का विशेष संयोग अक्षय तृतीया के पुण्यफल को कई गुना बढ़ाने वाला है। इन योगों के प्रभाव से व्यापार, निवेश, धन प्राप्ति और नए कार्यों में सफलता के प्रबल योग हैं। मेष, वृष, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशियों पर इस बार विशेष अनुकंपा रहेगी। अक्षय तृतीया की तिथि शनिवार सुबह 10:52 बजे से शुरू होकर रविवार सुबह 7:30 बजे तक रहेगी। आचार्य ने बताया कि शनिवार का पूरा दिन शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पूजन-विधि और परंपराएं

ज्योतिषाचार्य गिरजेश पचौरी ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है। सुबह स्नान कर पीले वस्त्र धारण करना देवताओं की विधि-विधान से पूजा, श्रीसूक्त का पाठ, तिल-चावल का दान और पितरों के तर्पण से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। नया काम शुरू करने पर स्थायी व दीर्घकालिक सफलता के योग हैं।




सराफा बाजार में बढ़ी चहल-पहल

अभिजित मुहूर्त : 11:48 से 12:40 बजे तक रहेगा। वैसे मान्यता है कि इस दिन बिना मुहूर्त के भी हर शुभ कार्य सफल होता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि शहर के सर्राफा बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदार मेकिंग चार्ज में छूट देकर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। पुराने सोने पर अतिरिक्त एक्सचेंज लाभ व नई डिजाइनों के आभूषण पेश किए हैं। चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-कुबेर की मूर्तियां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।




वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी जमकर ऑफर

दोपहिया और चारपहिया वाहन शोरूम पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। कंपनियां डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और आसान ईएमआई की स्कीम चला रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और मोबाइल पर कैशबैक और सोलर के साथ एसी फ्री का विशेष ऑफर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। फर्नीचर आदि की दुकानों पर भी आकर्षक पैकेज जारी किए गए हैं।





अक्षय तृतीया पर ग्राहकों की भीड़ खरीदारी के लिए जुटती है। इसलिए लोगों के लिए विशेष छूट दी गई है जैसे फोन खरीदने पर साइकिल मुफ्त दी जाएगी और तीन किलो वॉट का सोलर पैनल लगवाने पर डेढ़ टन एसी मुफ्त दिया जाएगा। - फैज, दुकानदार




अक्षय तृतीया पर खरीदारी का विशेष योग होता है। इसलिए सामान खरीदने की सोचा है। दुकानों पर ग्राहकों के लिए काफी उपहार देकर लुभाया जा रहा है। एसी के प्राइस पता करने आया हूं बताया कि सोलर पैनल के साथ फ्री है अच्छा ऑफर है। - हेमंत शर्मा, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed