सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women Voters Hit Hard: Female Names Drop More Than Men in Voter List Revision

SIR in UP: एसआईआर में पुरुषों से ज्यादा कट गए महिलाओं के नाम, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता; देखें पूरा चार्ट

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद महिलाओं के नाम पुरुषों से ज्यादा कटने का चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। करीब 19% गिरावट के साथ नारी मतदाताओं की संख्या में बड़ी कमी दर्ज हुई, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

Women Voters Hit Hard: Female Names Drop More Than Men in Voter List Revision
महिला वोटर - फोटो : फोटो:भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार

जनपद में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और शुद्धिकरण अभियान के बाद एक चौंकाने वाला रुझान सामने आया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों से पता चला कि सूची से महिलाओं के नाम ज्यादा कटे हैं। पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या में 19 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। बाह और फतेहाबाद में इसका ज्यादा असर दिखा है।
Trending Videos

आंकड़ों के अनुसार 27 अक्तूबर, 2025 को जिले में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 16,55,353 थी। अब जारी सूची में यह घटकर 13,37,166 रह गई है। पिछले छह महीनों में महिला मतदाताओं की संख्या में 3,18,187 की कमी आई है, जो 19.22 प्रतिशत की गिरावट दर्शाती है। इसके उलट इसी अवधि में पुरुष मतदाताओं की संख्या 19,44,591 से घटकर 16,25,170 हुई। पुरुषों की संख्या में 16.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। स्पष्ट है कि प्रतिशत के मामले में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में लगभग 2.79 प्रतिशत घटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा असर
विधानसभावार आंकड़ों को देखें तो ग्रामीण अंचलों में यह गिरावट और भी गहरी है। बाह विधानसभा में महिलाओं की संख्या में 17.06 प्रतिशत और फतेहाबाद में 12.92 प्रतिशत की कमी आई है। शहरी क्षेत्र आगरा छावनी में महिलाओं की संख्या में सबसे अधिक 31.06 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

 

गिरावट का तुलनात्मक चार्ट (अक्तूबर 2025 बनाम अप्रैल 2026)
महिला मतदाता गिरावट : 19.22 प्रतिशत
पुरुष मतदाता गिरावट : 16.43 प्रतिशत
कुल मतदाता गिरावट : 17.71 प्रतिशत
 

शुद्धिकरण बना मुख्य कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में अपात्र, मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इस प्रक्रिया में महिलाओं के नाम अधिक कटने का एक बड़ा कारण विवाह के बाद उनका स्थानांतरण होना भी हो सकता है। हालांकि, जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 99,454 नई महिला मतदाता भी जुड़ी हैं लेकिन यह संख्या कटने वाले नामों की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं रही। अब 13.37 लाख महिला मतदाताओं के साथ आगरा की चुनावी बिसात नए सिरे से बिछ चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed