सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speeding Truck Kills 5-Year-Old Girl, Angry Villagers Block Road in Protest

रफ्तार का कहर: ट्रोले ने पांच साल की मासूम को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम; जमकर हुआ हंगामा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के किरावली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रोले ने सड़क पार कर रही 5 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे और सुरक्षा उपायों की मांग की, जिसे प्रशासन ने समझाकर शांत कराया।

Speeding Truck Kills 5-Year-Old Girl, Angry Villagers Block Road in Protest
बच्ची का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के किरावली में सोमवार सुबह गांव गोपाऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रोला ने पांच वर्षीय मासूम उन्नति की जान ले ली। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किरावली-रामभा मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
Trending Videos


घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब रायभा की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रोला ने गोपाऊ गांव के पास सड़क पार कर रही पांच वर्षीय उन्नति को रौंद दिया। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया।  इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने किरावली-रामभा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और बैरियर लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने मृतक बच्ची के परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी किरावली, दिव्या सिंह और एसीपी अछनेरा, शैलेंद्र कुमार सिंह, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा रहे ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। 

मृतक बच्ची के पिता पुष्पेन्द्र सिंह, जयपुर में एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी बीमार मां सावित्री देवी को देखने अस्पताल आए हुए थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें उन्नति बड़ी थी और दूसरी बेटी पूर्वी मात्र दो वर्ष की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed