सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Two youths died on the spot in a collision between a truck and a bike.

Balod Accident: डौंडीलोहारा मार्ग पर अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराई, दो की मौके पर मौत

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
Two youths died on the spot in a collision between a truck and a bike.
ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत
विज्ञापन

बालोद जिले के डौंडीलोहारा मार्ग पर स्थित परसूली-अछोली मोड़ के पास रविवार को एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर लोहारा की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान परसूली-अछोली मोड़ के पास एक ट्रेलर की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर राजनांदगांव की ओर से आ रहे धान से लदे ट्रक से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवकों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उनकी मौके पर ही सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मृतक ग्राम भुरकाभाट के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतकों की आधिकारिक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना भेज दी है, जिनके पहुंचने के बाद ही शिनाख्त की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed