{"_id":"690607f3510855cc630d2881","slug":"yagyadutt-sharma-met-senior-bjp-leaders-meeting-for-the-first-time-after-appointment-in-balod-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद: भाजपा के दिग्गज नेताओं से मिले यज्ञदत्त शर्मा, नियुक्ति के बाद पहली बार मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: भाजपा के दिग्गज नेताओं से मिले यज्ञदत्त शर्मा, नियुक्ति के बाद पहली बार मुलाकात
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Nov 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) यज्ञदत्त शर्मा ने भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से रायपुर में मुलाकात की है।
भाजपा के दिग्गज नेताओं से मिले यज्ञदत्त शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) यज्ञदत्त शर्मा ने भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से रायपुर में मुलाकात की है। उन्होंने यज्ञदत्त शर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
Trending Videos
नियुक्ति पश्चात इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश के नेताओ को छत्तीसगढ़ के 25 वें स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कहा है कि, यज्ञदत्त शर्मा के सशक्त नेतृत्व में वनोपजों के जरिये जनजातीय समुदायों की आय बढ़ाने और इन्हें वनोपज विक्रय के मुनाफे का अधिकतम लाभ दिलाने के लिये योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। महत्वपूर्ण दायित्व के लिए केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार राज्य में वनोपज से जुड़े अनेकों ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी कार्य कर रही है, जिससे संग्राहक परिवारों को वास्तविक लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि लघु वनोपजों को वनांचल क्षेत्रों में आजीविका के प्रमुख साधन के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश के नेताओ से लघु वनोपज आधारित स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और वन धन केंद्रों को सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सके। इस दौरान प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के विनोद कौशिक, पूर्व पार्षद एवं जिला योजना समिति बालोद के पूर्व सदस्य नितेश वर्मा, बालोद नगरपालिका के पार्षद दीपक लोढा आदि शामिल रहे।
