फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Cheated on the pretext of getting a skill development license in Bhatapara

भाटापारा: कौशल विकास का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर ठगी, दो लाख रूपये से ज्यादा ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 06:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 15 Oct 2025 06:19 PM IST
सार

बलौदाबाजार में  कौशल विकास का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी देवनाथ वर्मा ने फरियादी से कुल ₹2,06,000 की ठगी की थी।

विज्ञापन
Cheated on the pretext of getting a skill development license in Bhatapara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार में  कौशल विकास का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी देवनाथ वर्मा ने फरियादी से कुल ₹2,06,000 की ठगी की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजकुमार वलेचा, निवासी बजरंग चौक, वलेचा मार्केटिंग बलौदाबाजार, ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 04 दिसंबर 2022 से 03 जून 2024 के मध्य आरोपी देवनाथ वर्मा ने उसे कौशल विकास केंद्र का लाइसेंस दिलाने का झांसा दिया। इस बहाने आरोपी ने फोन-पे और नगद के माध्यम से ₹2,06,000 की राशि ले ली।

विज्ञापन


मामले में अपराध क्रमांक 998/2025 धारा 420 भादवि के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सिटी कोतवाली की टीम ने आरोपी देवनाथ वर्मा (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम सूरजपुरा, थाना भाटापारा ग्रामीण को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार की। पुलिस द्वारा आरोपी को दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed