{"_id":"683699eec8337dbc03055920","slug":"chief-minister-vishnu-dev-rai-ate-food-at-dhaba-while-returning-to-raigarh-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा भी सीएम: रायगढ़ लौटते वक्त मुख्यमंत्री साय ने ढाबे पर खाया खाना, लोगों से किया संवाद; सामने आई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ऐसा भी सीएम: रायगढ़ लौटते वक्त मुख्यमंत्री साय ने ढाबे पर खाया खाना, लोगों से किया संवाद; सामने आई वजह
Wed, 28 May 2025 10:39 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 28 May 2025 10:39 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों जनसंपर्क अभियान पर निकले हुए हैं। रायगढ़ जिले के दौरे से लौटते समय सिमगा में वह एक ढाबे पर रुके और वहां बैठकर स्थानीय व्यंजन खाया। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।
विज्ञापन
सीएम साय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ से लौटते समय बलौदा बाजार जिले के सिमगा के पास एक ढाबे में अचानक रुककर भोजन किया और आमजनों से आत्मीय मुलाकात की। खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान संभव न होने पर उन्होंने सड़क मार्ग से यात्रा की।
विज्ञापन
ढाबे पर रुककर उन्होंने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया और लगभग आधे घंटे तक लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजनों से मिलना उनके लिए औपचारिकता नहीं, बल्कि आत्मीयता का प्रतीक है। उनका यह सादगीपूर्ण अंदाज जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन