{"_id":"67eff27f139e08f7d70ab4d7","slug":"children-of-private-school-visited-police-station-bhatapara-city-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: निजी स्कूल के बच्चों ने पुलिस थाना भाटापारा शहर का किया भ्रमण, थाना प्रभारी ने दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: निजी स्कूल के बच्चों ने पुलिस थाना भाटापारा शहर का किया भ्रमण, थाना प्रभारी ने दिए टिप्स
Fri, 04 Apr 2025 08:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भाटापार में स्कूल के बच्चों ने पुलिस थाना भाटापारा शहर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
बच्चों ने पुलिस थाना भाटापारा शहर का किया भ्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस थाना भाटापारा शहर का शैक्षिक भ्रमण किया, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को निकट से समझने का प्रयास किया। इस यात्रा के दौरान बच्चों को CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network System), ऑनलाइन ट्रांसपेरेंसी, मालखाना, हवालात और साइबर जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी उपयोगी टिप्स भी दिए। जिससे वे खुद को और अपने आस पास के लोगों को सुरक्षित रख सकें। थाने में हुई इस शैक्षिक यात्रा से बच्चों ने कानून की बारीकियों को समझा और यह जाना कि पुलिस किस प्रकार अपराध नियंत्रण एवं समाज की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाती है। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक बताया।
विज्ञापन