फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Diarrhea wreaks havoc health emergency like situation in Bitkuli village panic among villagers in Bhatapara

Bhatapara: डायरिया का कहर, बिटकुली गांव में स्वास्थ्य आपातकाल जैसे हालात, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 04 Jun 2025 01:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Jun 2025 01:14 PM IST
सार

भाटापारा के बिटकुली गांव इन दिनों डायरिया की गंभीर चपेट में है। बीते तीन दिनों से गांव में उल्टी-दस्त और बुखार के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Diarrhea wreaks havoc health emergency like situation in Bitkuli village panic among villagers in Bhatapara
डायरिया का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाटापारा के बिटकुली गांव इन दिनों डायरिया की गंभीर चपेट में है। बीते तीन दिनों से गांव में उल्टी-दस्त और बुखार के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि 30 से अधिक मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सुहेला में भर्ती कराया गया है, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


बीती रात 13 नए मरीज भर्ती
बीते सोमवार रात 13 नए मरीजों को भर्ती किया गया, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चार साल के अविनाश से लेकर 70 वर्षीय रुक्मिणी साहू तक सभी डायरिया की चपेट में हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में अव्यवस्था, संक्रमण का खतरा बढ़ा
स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं और डायरिया पीड़ित मरीजों के वार्ड साथ में होने के कारण नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अब तक न तो गांव में कोई स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है और न ही पेयजल की जांच रिपोर्ट सामने आई है, जो हालात को और चिंताजनक बना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहा है। फिलहाल, बिटकुली गांव के लोग डरे हुए हैं और प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था समय की मांग है।

इलाज जारी है, गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। आदेश मिलते ही गांव में शिविर लगाया जाएगा। - डॉ. मनोहर लाल ध्रुव, सीएचसी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed