{"_id":"68ff214be2bc001b730536f6","slug":"fire-wreaks-havoc-in-wholesale-vegetable-market-loss-worth-lakhs-due-to-the-fire-in-bhatapara-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा: थोक सब्जी मंडी में आग ने मचाया तांडव, अग्निकांड से लाखों का नुकसान, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा: थोक सब्जी मंडी में आग ने मचाया तांडव, अग्निकांड से लाखों का नुकसान, देखें वीडियो
Mon, 27 Oct 2025 01:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:14 PM IST
सार
भाटापारा शहर के थोक सब्जी मंडी बाजार में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिससे मंडी में रखी सब्जियाँ और सब्जी रखने के कैरेट जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा शहर के थोक सब्जी मंडी बाजार में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिससे मंडी में रखी सब्जियाँ और सब्जी रखने के कैरेट जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और पानी टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। एसडीओपी सहित शहर थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही और आग बुझाने व भीड़ नियंत्रण में सहयोग किया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन