{"_id":"6816ea6ed1483970970e4503","slug":"laborer-dies-under-suspicious-circumstances-in-cement-plant-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara News: सीमेंट प्लांट में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मचा हड़कंप; 1 मई से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara News: सीमेंट प्लांट में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मचा हड़कंप; 1 मई से था लापता
Sun, 04 May 2025 09:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 04 May 2025 09:47 AM IST
सार
सीमेंट प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मजदूर कॉलोनी में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अशरेस पासवान के रूप में हुई है, जो 1 मई से लापता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा में सीमेंट प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मजदूर कॉलोनी में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अशरेस पासवान के रूप में हुई है, जो 1 मई से लापता था।
विज्ञापन
मजदूर कॉलोनी में शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और मजदूरों में भय और आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटना है या हत्या। इस घटना के बाद सीमेंट प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही सुहेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन