फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara Municipality started process of removing stray animals from road

अब सड़क पर नहीं घूमेंगे पशु : निर्देश के बाद जागा बेमेतरा प्रशासन, सड़कों पर बैठे आवारा मवेशी को हटाना शुरू

Sat, 29 Jul 2023 10:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 29 Jul 2023 10:46 PM IST
सार

मुख्य सचिव अमिताभ जैन के निर्देश के बाद बेमेतरा नगर पालिका ने आवार पशुओं को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्ट द्वारा समिति बनाकर इसके बारे में पशुपालकों को भी जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
Bemetara Municipality started process of removing stray animals from road
मवेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के कलेक्टर से साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने नेशनल हाईवे व अन्य सड़कों पर बैठे मवेशियों को हटाने के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव के निर्देश बाद बेमेतरा जिला प्रशासन अब जागा है। बेमेतरा नगर पालिका द्वारा सड़कों पर बैठे मवेशियों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


जिले के प्रमुख मार्गों पर आवारा घुमंतु पशुओं के व्यवस्थापन आदि  की सतत मॉनिटरिंग के लिए  कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गयी है। समिति में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित 9 सदस्य हैं। समिति के उपाध्यक्ष जिला पंचायत व  सदस्य सचिव अपर कलेक्टर बनाये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण, उप संचालक, पशुचिकित्सा, अनुविभागीय राजमार्ग, जिला परिवहन अधिकारी और  मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बेमेतरा सदस्य बनाये गये हैं। 
विज्ञापन


कलेक्टर एल्मा ने इसी तरह की समिति ग्रामीण एवं नगरीय स्तर पर बनाये जाने के निर्देश जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायतों को दिए हैं। समिति प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर पशु पालकों को अपने पशुओं को घर में रखने, चरने के लिए सड़क पर न भेजने,  आवार न छोड़ने के संबंध में जानकारी देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed