{"_id":"6a7884047a6e0455dc0e157f","slug":"vijay-sharma-tells-children-in-kawardha-set-your-goals-and-stop-worrying-about-the-results-hostels-now-feature-smart-classes-online-learning-facilities-and-books-for-competitive-exams-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4593739-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवर्धा में छात्रों से विजय शर्मा बोले- लक्ष्य तय करो, नतीजे की चिंता छोड़ दो; छात्रावास में अब स्मार्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवर्धा में छात्रों से विजय शर्मा बोले- लक्ष्य तय करो, नतीजे की चिंता छोड़ दो; छात्रावास में अब स्मार्ट क्लास
Sun, 09 Aug 2026 08:59 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:59 PM IST
सार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने छात्रों के साथ बैठकर पढ़ाई, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर बात की। एक-एक छात्र से व्यक्तिगत जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा- जीवन में लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए पूरी लगन से मेहनत करें।
विज्ञापन
बच्चों के साथ चर्चा करते डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज रविवार को कवर्धा के पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास पहुंचे तो माहौल औपचारिक मुलाकात के बजाय संवाद का बन गया। उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर पढ़ाई, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर बात की। एक-एक छात्र से व्यक्तिगत जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा- जीवन में लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए पूरी लगन से मेहनत करें। परिणाम की चिंता में प्रयास कमजोर नहीं पड़ना चाहिए।
छात्रों की जरूरतों को समझने के बाद उप मुख्यमंत्री ने छात्रावास में स्मार्ट क्लास शुरू कराने की घोषणा की। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस के अनुसार डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने के साथ ऑनलाइन क्लास से जुड़ने की सुविधा भी होगी। छात्रों की मांग पर लाइब्रेरी में इंटरनेट युक्त कंप्यूटर लगाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें व मासिक पत्रिकाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
छात्रों ने बताया कि छात्रावास में 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के साथ स्नातक स्तर के छात्र भी रहते हैं और वे नीट, जेईई, लॉ, एसएससी, व्यापमं और पीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस पर शर्मा ने छात्रों से उनकी जरूरत की किताबों और स्टडी मटेरियल के नाम पूछे और अधिकारियों को लाइब्रेरी में उपलब्ध कराने कहा। बारिश को देखते हुए छात्रों को छाते देने के निर्देश भी दिए। इसी दौरान एक छात्र ने आंख में परेशानी बताई। उप मुख्यमंत्री ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए रायपुर के अच्छे अस्पताल में उसका इलाज कराने के निर्देश सहायक आयुक्त को दिए।
विज्ञापन
25 परिवारों को पक्के घर की उम्मीद
आज रविवार को उप मुख्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद कवर्धा के 25 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत स्वीकृति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ मकान बनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की बुनियादी सुविधा देना है। स्वीकृति पत्र मिलने पर हितग्राहियों ने कहा कि लंबे समय से देख रहे पक्के घर के सपने के अब पूरा होने की उम्मीद बढ़ी है।